google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शिवगंज-खजूरबाड़ी मुख्य सड़क के मोती चौक के समीप अज्ञात अपराधियों द्वारा बैंक ऑफ बड़ोदा के सीएसपी संचालक का गला रेतकर हत्या कर शव को सड़क किनारे फेका

राहुल कुमार, किशनगंज

किशनगंज जिले के पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के शिवगंज-खजूरबाड़ी मुख्य सड़क के मोती चौक के समीप अज्ञात अपराधियों द्वारा बैंक ऑफ बड़ोदा के सीएसपी संचालक का गला रेतकर हत्या कर शव को सड़क किनारे फेक देने का मामला प्रकाश में आया है। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

घटना गुरुवार रात तकरीबन 9 बजे की है। इधर घटना की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई और घटनास्थल पर भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई है। स्थानीय लोगों की ओर इस घटना की सूचना संबंधित थाना पहाड़कट्टा की पुलिस अधिकारी को दी गई। इसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

सीएसपी बंद कर जा रहा था घर –

मृतक सीएसपी संचालक की पहचान पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के शीतलपुर पंचायत वार्ड संख्या 5 गोबिन्दपुर गाँव निवासी साहेब अंसारी (25 वर्ष) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक सीएसपी संचालक थाना क्षेत्र के शिवगंज चौक पर बैंक ऑफ बड़ोदा का सीएसपी केंद्र चलाता था। यह प्रतिदिन की तरह सीएसपी बंद कर घर के लिए निकला था। लेकिन रास्ते मे ही मोतीचोक के समीप अज्ञात अपराधियों द्वारा गला रेतकर मृतक की हत्या कर दी गयी।

थाना अध्यक्ष का बयान –

इस संबंध में पहाड़कट्टा थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि सड़क किनारे सीएसपी संचालक की शव मिली है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दी गई है। साथ ही अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी भी शुरू कर दी गयी है। परिजनों की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त होने पर प्राथमिक दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)