पटना के पालीगंज में पैक्स अध्यक्ष के मनमानी के खिलाफ बैठक

पीड़ित किसानों को मिलेगी न्याय:- बीसीओ शत्रुघ्न कुमार

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ जिले के पालीगंज प्रखण्ड अंतर्गत दहिया गांव में पैक्स अध्यक्ष के मनमानी के खिलाफ मंगलवार को किसानों ने बैठक किया। जिसमें मौजूद बीसीओ शत्रुघ्न कुमार ने पैक्स अध्यक्ष पर किसानों द्वारा लगाए गए आरोपो को जांच के बाद उचित कार्यवाई करने का आश्वासन देते हुए न्याय दिलाने की बात कही।


जानकारी के अनुसार बैठक की अध्यक्षता किसान शैलेश कुमार शर्मा व संचालन दहिया पंचायत के वार्ड संख्या 6 का वर्तमान वार्ड सदस्य सह दहिया गांव के किसान आनन्द कुमार ने किया। मौके पर किसान मिंटू कुमार ने बताया कि मैं इस वर्ष कुल 50 क्विंटल 60 केजी धान पैक्स को दिया था। जिसमें 45 क्विंटल 60 केजी का पैसा भुगतान की गई। शेष नमी के नाम पर कटौती कर दी गयी। जबकि किसान शैलेश कुमार शर्मा ने बताया कि मैं कुल 166 क्विंटल दिया था।

जिसमे 153 क्विंटल का पैसा भुगतान किया गया। शेष धान को खखरी के नाम पर दो प्रतिशत व कम वजन बताकर कटौती कर दी गयी। राकेश कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष धान की उपज नही होने के कारण मैं धान पैक्स में नही दिया था। लेकिन इस वर्ष देने गया तो पैक्स अध्यक्ष ने पिछले वर्ष का हवाला देकर धान लेने से इनकार कर दिया। किसान सह पूर्व मुखिया रवीन्द्र शर्मा ने बताया कि किसी भी किसानों को आज तक लाभांश की राशि नही दी गयी।

किसान शिव कुमार चौधरी ने हिसाब कर पैसे नही देने, व दीनानाथ मिस्त्री ने धान की कटौती किये जाने सम्बन्धी शिकायत किया है। पैक्स के कार्यकारिणी सदस्य कृष्णा कुमार व कार्यकारिणी सदस्य राजकुमारी देवी के पति भोला चौधरी ने बताया कि अध्यक्ष द्वारा कार्यकारिणी की बैठक की भी सूचना हमलोगों को नही दी जाती है। बीरबल कुमार, देवकरण मिस्त्री व अजित कुमार ने बताया कि कागज व रसीद जमा कर दिए जाने के बावजूद भी अभीतक मेरा धान नही ली गयी। शिवबिहारी ने बताया कि मेरी धान ले ली गयी पर आजतक पैसे नही मिली।

जबकि किसान मुन्ना शर्मा ने कहा कि जिस तरह अन्य मामले की जांच के बाद दोषियो पर कार्यवाई होती है उसी तरह इस मामले की भी जांचोपरांत उचित कार्यवाई करते हुए किसानों को न्याय मिलनी चाहिए। मौके पर किसानों ने बताया कि किसी किसी किसानों को पांच लाख तक कि धान खरीद की गई। जबकि किसी का पांच हजार तक की धान भी पैक्स द्वारा नही ली गयी। मीटिंग की सूचना दी गयी थी लेकिन सूचना के बावजूद पैक्स अध्यक्ष शामिल नही हो सके। मौके पर किसान सैकड़ो पीड़ित किसान के साथ बीसीओ शत्रुघ्न कुमार मौजूद थे।


इस सम्बंध में पूछे जाने पर बीसीओ शत्रुघ्न कुमार ने बताया कि मामले की जांच के बाद उचित कार्यवाई की जाएगी तथा किसानों को न्याय जरूर दिलाई जाएगी।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)