google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विंध्य भारत गैस एजेंसी के बाहर उपभोक्ताओ ने किया नारे बाजी

सड़क पर सिलेंडर लेकर उपभोक्ताओ ने किया नारे बाजी पुलिस ने कराया शांत

समाज जागरण

मीरजापुर /हलिया स्थित विंध्य भारत गैस एजेंसी के बाहर गैस रिफिल बुक कराने के लिए मंगलवार की सुबह पहुँचे गैस उपभोक्ताओ ने एजेंसी बंद होने पर आक्रोशित हो गए और सड़क पर बैठकर नारे बाजी करने लगे। जिससे सड़क पर आवागमन बाधित हो गया।आवागमन बाधित होने की सूचना पर मौके पर पहुँचे थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने आक्रोशित उपभोक्ताओ को शांत कराते हुए सड़क से किनारे कराया। तब जाकर आवागमन शुरू हो सका। गैस रिफिल बुकिंग कराने के लिए सैकड़ो की संख्या में महिला व पुरुष उपभोक्ता गैस एजेंसी पर पहुंचकर कतार में लग गए लेकिन 11 बजे तक गैस एजेंसी नहीं खुलने पर उपभोक्ताओ का गुस्सा फुट गया।

और नारे बाजी करते हुए उपभोक्ता सिलेंडर लेकर सड़क पर बैठ गए और गैस एजेंसी संचालक के विरुद्ध नारे बाजी करने लगे जिससे आवागमन बंद हो गया आलम यह है की गैस रिफिल बुक कराने के बाद भी उपभोक्ताओ को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है गैस सिलेंडर पाने के लिए उपभोक्ता भटवारी गांव स्थित गैस गोदाम पर गैस के लिए कतार में लगे हुए है कड़ाके की धुप में उपभोक्ता गैस के लिए डटे हुए है लेकिन गैस बुकिंग के बाद भी गोदाम से नहीं मिल पा रहा है शादी वैवाहिक कार्यक्रम के लिए लोग गैस के लिए परेशान है और एसडीएम व जिलापूर्ति कार्यालय पर गैस के लिए आवेदन कर रहे है इसके बाद भी गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)