google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ड्रोन कैमरा की निगरानी में निकाला गया फ्लैग मार्च दुर्गा पूजा दशहरा में शांति व्यवस्था को लेकर।

समाज जागरण सत्येंद्र चौरसिया

पलामू (झारखंड)दुर्गा पूजा 2025 के अवसर पर नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आज थाना क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों एवं संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया।
यह फ्लैग मार्च पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देशन में इंस्पेक्टर द्वारिका राम नौडीहा बाजार थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी एवं नौडीहा बाजार प्रखंड अंचल अधिकारी संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इसमें सरईडीह पिकेट प्रभारी, एस आई उदय यादव, एस आई मनोज सिंह,सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल, के जवान शामिल रहे।
फ्लैग मार्च नौडीहा बाजार से प्रारंभ होकर नवाटांड पूजा पंडाल,के प्रमुख एवं संवेदनशील स्थानों – बाजार क्षेत्र, होते हुए नामुदग, सरईडीह, शाहपुर, खैरादोहर एवं विभिन्न पूजा पंडाल के भ्रमण किया गया। इस दौरान आम नागरिकों को भी सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा शांति और सद्भाव के साथ पर्व मनाने की अपील की गई।विशेष सुरक्षा व्यवस्था के तहत ड्रोन कैमरे से लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक महोदया ने बताया कि सभी संवेदनशील इलाकों में ड्रोन की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।पलामू पुलिस आम जनता से अपील करती है कि दुर्गा पूजा के इस पावन अवसर पर शांति, भाईचारे एवं साम्प्रदायिक सौहार्द के साथ पर्व का आनंद लें तथा किसी भी आपात स्थिति में डायल-112 पर तुरंत संपर्क करें।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)