google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जय माँ दुर्गा की गूंज से गुंजयमान हुआ जादूगोड़ा इचरा गांव, दुर्गा पूजा सामाजिक समरसता का प्रतीक

सौरभ कुमार,दैनिक समाज जागरण,संवाददाता,झारखंड

जमशेदपुर (जादूगोड़ा) 29 सितंबर 2025:–महासप्तमी की संध्या सोमवार को विधिवत पूरे श्रद्धा से पूजा अर्चना करके माँ दुर्गा से सबके कल्याण की कामना इचरा दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा की गई। इस अवसर पर परंपरागत विधियां भी संपन्न हुईं। मौके पर कमेटी के सदस्य रूप मंडल ने कहा कि “दुर्गा पूजा केवल धार्मिक उत्सव नहीं बल्कि सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह कला और संस्कृति को प्रस्फुटित करने का एक अवसर भी है। माँ दुर्गा हम सभी को आशीर्वाद दें कि हम इस महापर्व को और भव्यता से मना सकें। यह पर्व हमारे जीवन में सुख, सौहार्द और समृद्धि लेकर आए।” श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा, लक्ष्मी एवं काली पूजा समिति इचरा, जी.वी.एस. जादूगोड़ा में दुर्गा पूजा और रावण दहन की तैयारी काफी जोरों से चल रही है। कमेटी के मेंबर घर-घर जाकर सभी श्रद्धालुओं को इसकी सूचना दे रहे हैं। जादूगोड़ा क्षेत्र की बात की जाए तो इचरा गांव इकलौता ऐसा गांव है जहां रावण दहन भी मनाया जाता है। श्रद्धालु हजारों संख्या में देखने के लिए आते हैं। इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र रावण दहन होगा। 3 अक्टूबर 2025 को संध्या 7:00 रावण दहन का कार्यक्रम रखा गया है। रावण दहन के लिए यह इंचरा गांव पूरे क्षेत्र में प्रसिद्ध है। कमेटी के सदस्यों के द्वारा सभी क्षेत्रवासियों को सूचित किया जा रहा है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 3 अक्टूबर 2025 को दशहरा के पावन अवसर पर विशाल रावण दहन एवं रंगारंग कार्यक्रम रखा गया है साथ ही साथ कमेटी का सभी से विनम्र अनुरोध है कि आप तन मन धन से सहयोग करें। मौके पर अध्यक्ष- सोमेश मंडल, तुलसी भगत, सचिव- रूपक कुमार मंडल, सुभाष चौ. सिंह, संयुक्त सचिव- शेखर मंडल, विशाल पात्रो, सागर डे, कैशियर- मनोज मंडल, शिवदत्त मंडल आदि सदस्य मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)