दैनिक समाज जागरण 09.04.2025 जिला संवाददाता चांद कुमार लायेक पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर
जमशेदपुर लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत के अध्यक्ष श्री भरत सिंह के निर्देशानुसार आज, 9 अप्रैल बुधवार को लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत के द्वारा विद्यापतिनगर लोहरा बस्ती स्थित राधा कृष्ण मंदिर के समीप सामुदायिक भवन में केयर नेत्रम आई अस्पताल आदित्यपुर के सौजन्य से निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में नेत्र जांच विशेषज्ञ डॉक्टर कृष्णा, डॉक्टर मधु और दानिश जी द्वारा 108 स्थानीय लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया। शिविर में भारी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों ने अपने नेत्रों की जांच करवाई। इस अवसर पर लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत के द्वारा बच्चों को निशुल्क चश्मे भी वितरित किए गए। यह पहल लोगों के स्वास्थ्य के प्रति क्लब की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है और स्थानीय लोगों को आंखों की देखभाल की महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान करती है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से लायंस क्लब के सदस्य लायन करन गोराई, राजू गोराई, आकाश रजक, सौरभ घटक, संजय कुमार सेन, किरण देवी, मालती देवी, भागिरथ गोराई, महेश्वर सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। इस आयोजन से स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण लाभ प्राप्त हुआ है।
लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत इस तरह के सामाजिक कार्यों के माध्यम से लोगों के कल्याण के लिए लगातार प्रयासरत रहता है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



