समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर के गजना धाम परिसर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय गजना महोत्सव 2026-27 के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में डॉ. जितेंद्र कुमार मिश्रा, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, सीएचओ चितरंजन कुमार, कांति कुमारी, सोनी कुमारी, जलज कुमारी, सीमा कुमारी एवं शबनम नर्सिंग स्टाफ के सौजन्य से स्वास्थ्य सेवाएं दी गईं।शिविर में कुल 350 से अधिक रोगियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान मरीजों को मुफ्त दवाओं का वितरण किया गया और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सुझाव भी दिए गए।महोत्सव में उमड़ी भीड़ को देखते हुए चिकित्सा शिविर काफी उपयोगी साबित हुआ। कई बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों ने शिविर का लाभ उठाया। चिकित्सकों ने मौसमी बीमारियों से बचाव, स्वच्छता और खान-पान को लेकर लोगों को जागरूक भी किया।स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना की।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



