प्रथम दिवस ध्रुव एवं कपिल जी के चरित्र का सुंदर वर्णन
धूमधाम गाजे बाजे के साथ नगर में निकाली गई भव्य कलश यात्रा
शहडोल — शहडोल नगर के बुढार रोड स्थित डी सदन मैरिज गार्डन में श्रीमद् भागवत कथा का हुआ भव्य आयोजन चित्रकूट की पावन भूमि से पधारे प्रातः स्मरणीय परम् पूज्य श्री श्री 1008 श्री स्वामी बदरी प्रपन्नाचार्य जी महाराज शहडोल की दिव्य भूमि में श्री मदभागवत् की कथा का रसास्वादन कराने के लिए पधारे है जिस कथा का सुंदर संकल्प श्री चंद्रशेखर वर्मा जी ने लिया है कथा का प्रारंभ विसाल शोभायात्रा के साथ हुआ और कथा का प्रारंभ हुआ जिसमें पुराण पूजन व्यास पूजन और श्री मदभागवत् जी का महात्म दर्शन कराया ।आज की कथा में पूज्य गुरदेव भगवान ने ध्रुव जी का सुंदर चरित्र सुनाया जिसको सुनके हम संसारी मानवों को सीखना चाहिए कि भजन की कोई उम्र नहीं होती ध्रुव जी ने ५ वर्ष की आयु में भजन कर के भगवान को प्राप्त कर लिया कपिल देव जी का सुंदर चरित्र सुनाया जो हमे सिखाता है कि भगवान की भक्ति कैसे करना चाहिए ।
कलश शोभायात्रा में सैकड़ो की संख्या में भक्तगण बने कलश यात्रा शामिल होकर धूमधाम पूर्ण भक्ति भाव से साथ कलश यात्रा में शामिल होकर पुण्य लाभ उठाया
सात दिवसीय संगीतमय भागवत कथा में आप सभी भक्तगण भी अधिक से अधिक संख्या में पधारकर पुण्य लाभ लें ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



