समाज जागरण
जबलपुर
न्यू शास्त्री नगर जबलपुर में आयोजित 9 दिवसीय भव्य श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन कथा पंडाल में आस्था का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। कथा प्रवक्ता आचार्य ऋषि महाराज जी ने भगवान श्री कृष्ण के जीवन से जुड़े वर्णन किया, जिसे सुनकर हजारों श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा के दौरान भगवान श्री कृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश भी दिया गया। कथा स्थल पर बार-बार “ हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की” के जयघोष गूंजते रहे और पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
मंगलवार को कथा स्थल पहुंचे कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह
मंगलवार को श्री कृष्ण जन्मोत्सव के प्रसंग में मध्य प्रदेश शासन के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह कथा स्थल पहुंचे और आशीर्वाद ग्रहण किया। उन्होंने व्यास गद्दी में विराजमान आचार्य ऋषि महाराज जी का शाल श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद लिया और उन्होंने क्षेत्र के कुशलता की कामना भी किया।
इस भव्य धार्मिक आयोजन के सफल संचालन में आयोजक राजेंद्र द्विवेदी की अहम भूमिका रही। उनके मार्गदर्शन और सहयोग से पूरे आयोजन की व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही हैं। आयोजन समिति के सदस्य भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। 9 अप्रैल को गोवर्धन लीला रुक्मणी विवाह 10 अप्रैल को सुदामा चरित्र परीक्षित मो एवं हवन एवं पूर्णाहुति एवं 11 अप्रैल को कन्या भोजन एवं प्रसाद वितरण भंडारा का आयोजन किया जाएगा
कथा स्थल पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, युवा और बुजुर्ग श्रद्धालु पहुंचकर श्रद्धा-भाव से कथा का श्रवण कर रहे हैं। केसरवानी आटा चक्की के पास न्यू शास्त्री नगर जबलपुर में चल रहा यह आयोजन पूरे क्षेत्र में धार्मिक आस्था, भक्ति और सांस्कृतिक एकता का संदेश दे रहा है, जिससे वातावरण पूर्णतः भक्तिमय बना हुआ है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



