संवाददाता मो. हफीज फुलील। दैनिक समाज जागरण
पिपरी/ सोनभद्र। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ईकाई आरएचटीपीपी रिहन्द के ईकाई परिसर के परेड ग्राउंड में बड़ाखाना एवं भव्य संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम ईकाई प्रभारी उप कमांडेंट प्रदीप कुमार एवं संरक्षिका अध्यक्षा श्रीमती संगीता वर्मा के कुशल नेतृत्व में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनटीपीसी रिहन्द परियोजना प्रमुख अनिल श्रीवास्तव एवं अतिविशिष्ट अतिथि उप महानिरीक्षक पूर्वी क्षेत्र -2 प्रयागराज कौशिक गांगुली रहे। इस कार्यक्रम में अन्य अतिथि महाप्रबंधक संजय आसाठी, कमांडेंट ईकाई विन्ध्यनगर पंकज बलियान, कमांडेंट ईकाई शक्तिनगर गोपाल दत्त, कमांडेंट ईकाई एनसीएल, खिल्लारे एस पी, कमांडेंट ईकाई ओबरा, एस के सिंह, रहे। इस कार्यक्रम में अन्य केऔसुब के अधिकारी, पुलिस अधिकारी, मिडिया सहकर्मी, मुख्य चिकित्साधिकारी, एनटीपीसी अस्पताल, एवं डाक्टर, एनटीपीसी अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में केऔसुब ईकाई के परिवारिक बल सदस्यों के परिजनों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रोग्राम से वहां से उपस्थित सभी दर्शकों को मोहित कर लिया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपरांत बड़ा खाना का आनंद लिया गया जिसमें अतिथि के साथ सीआईएसफ परिवार के सदस्यों एवं उनके परिवारजनों का काफी तादाद में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सम्मिलित सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अन्त में ईकाई के सहायक कमांडेंट आलोक चौधरी द्वारा दुर-दराज से आए अतिथि का शुक्रिया धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



