google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने जनता दरबार में आमजनों की समस्याएं सुनी

दैनिक समाज जागरण 25.03.2025 जिला संवाददाता चांद कुमार लायेक पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर

समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने आमजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना तथा समयबद्ध कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया । इस दौरान 50 से ज्यादा फरियादियों ने सामाजिक व निजी समस्याओं को लेकर मुलाकात की तथा समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा । फरियादियों ने सड़क निर्माण, पैतृक संपत्ति बंटवारा, दलपति के संबंध में, आर.ओ प्लांट बंद कराने हेतु, निजी विद्यालय में बच्चे का नामांकन, अपना बाजार में दुकान आवंटन, आंगनबाड़ी भुगतान, पारंपरिक ग्राम प्रधान की स्वीकृति, आवासीय प्रमाण पत्र, रोजगार, कार्य विस्तार, बी.पी.एल कार्ड, मजदूरी भुगतान समेत अन्य जनहित व निजी समस्याओं को लेकर उपायुक्त का ध्यान आकृष्ट कराया जिसपर यथोचित कार्रवाई को लेकर उन्हें आश्वस्त किया गया ।

इस दौरान कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान भी किया गया। प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागीय पदाधिकारी को अग्रसारित कर समयबद्ध कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया । जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि प्रखंड कार्यालय के साथ-साथ अन्य सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित कर जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों का जांचोंपरान्त समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)