google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

RSS शताब्दी वर्ष पर अनूपपुर में भव्य हिन्दू युवा सम्मेलन, 1200 युवाओं ने लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प

समाचार :
अनूपपुर।
“चरित्र की दृढ़ता, विचारों की पवित्रता और कर्म की शुचिता ही युवाओं में सच्चे संस्कारों का निर्माण करती है”—यह विचार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख नागेन्द्र जी ने व्यक्त किए। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित हिन्दू युवा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा निर्धारित सात आयामों में से एक हिन्दू युवा सम्मेलन का आयोजन दिनांक 11 जनवरी 2026 को जिला मुख्यालय अनूपपुर के उत्कृष्ट विद्यालय खेल मैदान में किया गया। इस सम्मेलन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग 1200 युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।


सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय भावना का विकास, राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व का बोध तथा उन्हें संगठित, अनुशासित और संस्कारित नागरिक के रूप में तैयार करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ भारती की प्रार्थना के साथ हुआ। इसके उपरांत युवाओं को विभिन्न प्रकार के खेलों में सहभागिता कराई गई। तत्पश्चात गण शिक्षकों द्वारा मंडल निर्माण कर युवाओं को एकजुटता, अनुशासन, मोबाइल से दूरी, सामाजिक समरसता तथा सकारात्मक जीवन मूल्यों पर चर्चा के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान किया गया।


इसके बाद आयोजित बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में शासकीय जिला चिकित्सालय अनूपपुर में पदस्थ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. जनक सारिवान उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख नागेन्द्र जी ने युवाओं को संबोधित किया। वहीं विभाग सहकारवाह रामपाल जी ने युवाओं को साहित्य के अध्ययन एवं पठन-पाठन के महत्व से अवगत कराया।
कार्यक्रम का सफल संचालन हिन्दू युवा सम्मेलन के जिला संयोजक डॉ. देवेंद्र कुमार तिवारी द्वारा किया गया। सम्मेलन का समापन राष्ट्रभक्ति एवं संगठनात्मक एकता के संकल्प के साथ हुआ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)