google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

म्योरपुर खेल मैदान से निकली भव्य कलश यात्रा, श्री विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ

उपेन्द्र तिवारी तहसील संवाददाता/ समाज जागरण

दुद्धी/ सोनभद्र। मैदान से श्री विष्णु महायज्ञ के शुभारंभ अवसर पर बड़े ही धूमधाम के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इस पावन अवसर पर सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भक्ति भाव से यात्रा में सहभागिता की।
कलश यात्रा खेल मैदान से प्रारंभ होकर रामलीला मैदान होते हुए जेटखेरे नदी तक पहुंची, जहां ब्राह्मणों द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ कलश में पवित्र जल भरवाया गया। इसके उपरांत सभी कलशों को यज्ञ स्थल पर लाकर श्रद्धापूर्वक स्थापित किया गया।


कलश यात्रा की अगुवाई यज्ञ आयोजन समिति के अध्यक्ष सोनबच्चा अग्रहरी ने की। इस अवसर पर दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री जीत सिंह खरवार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गणेश जायसवाल, सुजीत कुमार, दीपक सिंह,आशीष अग्रहरी, जितेंद्र गुप्ता, रमाशंकर गुप्ता, दिनेश गुप्ता, रविशंकर मनदीप सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। “जय श्री राम” और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीराम कथा के दौरान प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान, प्रवचन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)