समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
सेवापुरी के भीषमपुर गांव की हरिजन बस्ती निवासी राजेंद्र रामदास की आस्था और भक्ति की अनूठी कहानी सामने आई है। दस साल पहले तक वह नंगे पांव पैदल ही बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए जाते थे और हर सोमवार को महादेव का आशीर्वाद लेते थे।
गहरी श्रद्धा से प्रेरित होकर उन्होंने अपने खेत में ही महादेव को स्थापित कर दिया। हालांकि उस समय न तो कोई छत थी और न ही कोई व्यवस्था, जिससे भोलेनाथ खुले आसमान के नीचे विराजमान रहे। बाद में उन्होंने महादेव को अपने दरवाजे पर स्थापित किया, लेकिन पांच वर्षों तक वहां भी कोई मंदिर निर्माण नहीं हो सका।
इसी दौरान एमएलसी धर्मेंद्र सिंह उधर से गुजर रहे थे कि उनकी नजर महादेव पर पड़ी और उन्होंने खुले आसमान के नीचे विराजमान भगवान को देखकर तत्काल उसी गांव के रहने वाले अपने प्रतिनिधि संदीप सिंह मिंटू को मंदिर निर्माण कराने का निर्देश दिया।
आखिरकार आज राजेंद्र रामदास और उनकी पत्नी ने पूरे विधि-विधान से महादेव मंदिर का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर संदीप सिंह मिंटू उपस्थित रहे और उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही मंदिर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
भूमि पूजन कार्यक्रम में राजेंद्र रामदास के परिजन बैजूराम, अलगुराम, नीरजराम, बैजनाथ राम, रामधनी राम और पप्पू राम मौजूद रहे। वहीं गांव के धीरज सिंह, सचिन सिंह, राजन सिंह और सुभाष सिंह सहित अन्य ग्रामीण भी शामिल हुए। ग्रामीणों में खुशी का माहौल है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही भीषमपुर में महादेव का भव्य मंदिर बनकर तैयार होगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



