google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

किशनगंज में चाक चबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच रामनवमी पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। राम भक्तों में दिखा जबरदस्त उत्साह

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
किशनगंज में चाक चबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच रामनवमी पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।
विश्व हिंदू परिषद और बजरंगदल के द्वारा शहर के रूईधासा से शोभा यात्रा निकाली गई । जहां हजारों की संख्या में राम भक्त महिला और पुरुष जुटे और कतार बद्ध होकर शोभा यात्रा में शामिल हुए ।शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में परंपरागत भेष भूषा में महिलाएं शामिल हुई ।गाजे बाजे के साथ निकली शोभा यात्रा देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे और भक्ति गीतों पर जम कर थिरके ।शोभा यात्रा में भगवान राम और माता जानकी ,महादेव,बजरंगबली की वेशभूषा में निकली झांकी को देखने के लिए लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। वही बैंड पार्टी और ढाक की धुन पर राम भक्त जम कर थिरके ।राम नाम के जयकारे से पूरा शहर गुंजायमान हो उठा ।रूईधासा से निकली शोभा यात्रा डे मार्केट ,गांधी चौक,फल चौक ,चांदनी चौक,होए हुए भूत नाथ गौशाला मंदिर पहुंच कर समाप्त हुई ।जहा भक्तो के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई थी ।

वही शोभा यात्रा मार्ग में सामाजिक संगठनों एवं स्थानीय शहरवासियों के द्वारा जगह जगह पानी ,शरबत आदि की व्यवस्था की गई थी ।इस दौरान सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम पुलिस प्रशासन के द्वारा किया गया था।एसडीपीओ गौतम कुमार, एसडीएम अनिकेत कुमार,थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन दल बल के साथ विधि व्यवस्था संभालते दिखे ।वही नागरिक एकता मंच के सदस्य,त्रिलोक चंद जैन ,मिक्की साहा सहित अन्य लोग शोभा यात्रा में मौजूद थे।बता दे की जिले के सभी सातों प्रखंडों में रामनवमी हरसौल्लास पूर्वक मनाई जा रही है और रामनवमी को लेकर जबरदस्त उत्साह का माहोल है।विहिप जिला अध्यक्ष मनोज गट्टानी ,बजरंगदल जिला संयोजक सुनील तिवारी,सुशांत गोप,संजय सिंह,अरविंद मंडल ,एंजल कुमार,गौरव,राकेश,विक्रम, सन्नी ,मुकेश सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शोभा यात्रा को सफल बनाने में जुटे हुए दिखे ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)