दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)नवीनगर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 के साया गांव में 38 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय भवन का उद्घाटन गुरुवार को बीईओ राजनारायण राय,नगर अध्यक्षा प्रियंका सिंह, थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय,एमडीएम प्रभारी जुबेरिया खातून, मगध यूनिवर्सिटी के पूर्व एचओडी डॉ राजाराम सिंह एवं सुरेश सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अजीत प्रकाश ने की, जबकि संचालन शिक्षक राजेश कुमार सिंह ने किया।इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि विद्यालय का भवन निर्माण होने से बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने गांव में विद्यालय भवन निर्माण पर खुशी जताते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि बताया। कार्यक्रम में इस आई संजय कुमार,उर्दू मध्य विद्यालय परसिया के प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश अग्रवाल,मध्य विद्यालय टंडवा के प्रधानाध्यापक बिनोद दास, शिक्षक धनंजय कुमार सिंह,रानी कुमारी,संतोष कुमार सिंह,कृष्णा सिंह, रामस्वरूप सिंह, अशोक सिंह, धर्मेंद्र सिंह,सहित छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



