रिंकू दीक्षित ने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को बनाया भक्तिमय, जबकि रिंकू महादेव द्वारा प्रस्तुत की गई आकर्षक एवं मनमोहक झांकियां
दैनिक समाज जागरण, [[ महेन्द्र जावला बहल ]]
भिवानी, 22 नवम्बर । भिवानी रोड स्थित श्री बालाजी धाम, गांव डोभ में रविवार को भव्य संकीर्तन, भंडारा एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया।
धाम के संस्थापक प्रधान श्री पुरुषोत्तम दास बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक रविवार दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक धाम में संकीर्तन, भंडारा एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं। इस दौरान इंद्रजीत भगत द्वारा हलवे का प्रसाद वितरित किया गया।
उन्होंने बताया कि मंगलवार को पूर्णिमा के उपलक्ष्य में प्रियंका जांगड़ा, सुरेंद्र अंश, रेखा चोपड़ा, गुलशन खुराना को भजनों की अमृत वर्षा करने के लिए आमंत्रित किया गया है।
प्रधान जी ने बताया कि शिविर में आंखों की जांच, दांतों की जांच, फिजियोथेरेपी एवं मेडिसिन द्वारा उपचार की सुविधा दी जाती है। सभी मरीजों को दवाइयां एवं चश्मे निःशुल्क वितरित किए जाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति रस में डूबकर बालाजी महाराज के भजनों का आनंद लिया। विनोद गुप्ता, अमित कौशिक, रिंकू दीक्षित ने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया, जबकि रिंकू महादेव द्वारा आकर्षक एवं मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गईं।
प्रत्येक रविवार शनि देव मित्र मंडल, रोहतक एवं अन्य भक्तजनों द्वारा श्री दुर्गा भवन मंदिर, भिवानी स्टैंड से श्री बालाजी धाम डोभ तक पैदल ध्वजा यात्रा निकाली जाती है। इस रविवार 116वीं पैदल ध्वजा यात्रा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ धाम पहुँची। यात्रा में शामिल श्रद्धालु हाथों में ध्वजा लेकर “जय श्री राम” के जयकारों एवं भजनों के साथ झूमते-गाते हुए धाम तक पहुँचे।
यात्रा के दौरान तीन स्थानों पर भक्तों के विश्राम एवं जलपान की व्यवस्था की जाती है। पहला पड़ाव खुशबू गार्डन के सामने जगदम्बा ट्रैक्टर हाउस, दूसरा पड़ाव पंचमुखी हनुमान मंदिर और तीसरा पड़ाव जाट चौक डोभ, भिवानी रोड पर रखा जाता है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए धाम से वापसी हेतु निःशुल्क ऑटो सेवा भी उपलब्ध करवाई जाती है।
इस अवसर पर पवन सरीन, रमेश गुप्ता, नवीन तनेजा, अशोक भगत, ललित शर्मा, नरेश कौशिक, राजेश गोयल, सुनील निमड़ी, कविता निमड़ी, सोनू, ममता सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



