आदिवासी सुनील त्रिपाठी/ समाज जागरण
चोपन/ सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर चोपन मंडल के कार्यकर्ताओं ने देश के वीर जवानों के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। चोपन मंडल के कोने-कोने से पहुँचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने यात्रा में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राम सकल ने झंडा दिखाकर यात्रा की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे देश की शान है। यह उन वीर सैनिकों की देन है जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को आज़ादी दिलाई और आज भी सीमाओं पर मुस्तैदी से रक्षा कर रहे हैं, जिनकी वजह से हम अपने घरों में चैन से सोते हैं। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी ने कहा कि “हमारे झंडे का सम्मान सर्वोपरि है। यह देश की आन-बान-शान है और इसे हम जीते-जी कभी झुकने नहीं देंगे। जब तक शरीर में प्राण हैं, तिरंगे की शान बरकरार रखेंगे। तिरंगा यात्रा में भाजपाई जोश और देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ते हुए विभिन्न मार्गों से होते हुए नगर के बस स्टैंड पर संपन्न हुई।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



