राजधानी लखनऊ के ज्येष्ठ माह के चौथे मंगलवार के अवसर पर निगोहा थाना परिसर में धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता का अनूठा संगम देखने को मिला। थाना परिसर में बजरंगबली की पूजा-अर्चना, सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन बड़े श्रद्धाभाव और उत्साह के साथ किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, पत्रकारों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।कार्यक्रम की शुरुआत बजरंगबली की प्रतिमा पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद सुंदरकांड का पाठ कराया गया, जिससे पूरा थाना परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया। आयोजकों द्वारा कन्याओं को भोजन कराकर भंडारे का शुभारंभ कराया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे में क्षेत्र के सम्मानित ग्राम प्रधान, भाजपा मंडल अध्यक्ष ललित सिंह, निगोहा के पूर्व प्रधान सुरेंद्र दीक्षित, पुरहिया के पूर्व प्रधान दीनू बाजपेयी, सत्यम पांडेय, समाजसेवी अरविंद दीक्षित, मुकेश शुक्ला, भाजपा नेता दीपू बाजपेयी, वरिष्ठ पत्रकार योगेंद्र तिवारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वही दूसरी तरफ मोहनलालगंज थाना प्रभारी बृजेश त्रिपाठी एवं नगराम थाना प्रभारी विवेक चौधरी ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
निगोहा थाना प्रभारी एवं कार्यक्रम आयोजक अनुज तिवारी ने बताया कि ज्येष्ठ माह के चौथे मंगलवार का विशेष धार्मिक महत्व होता है। इसी अवसर पर सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का आयोजन कराया गया, ताकि क्षेत्र में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहे। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में भाईचारे और सद्भाव की भावना मजबूत होती है।कार्यक्रम में जीके न्यूज़ के संपादक नागेश्वर द्विवेदी एवं सुरेंद्र दीक्षित द्वारा भंडारे की शुरुआत कराई गई। वहीं निगोहा प्रेस क्लब के अध्यक्ष विमल सिंह चौहान के साथ क्षेत्र के कई पत्रकार साथी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही और लोगों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



