समाज जागरण आशीष कुमार गुप्ता
बाबतपुर,वाराणसी । जिला कांग्रेस कमेटी विधि विभाग द्वारा बुधवार को प्रदेश मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक जिसमे कलेक्ट्रेट व तहसीलो में लोक अदालत लगाने की मांग को लेकर एसडीएम पिंडरा को सौंपा।
विधि विभाग के जिला अध्यक्ष लोकेश कुमार सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित पत्रक में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व उत्तर प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश के तहत प्रत्येक जनपदों में लोक अदालत का आयोजन किया जाना है , लेकिन कलेक्ट्रेट व तहसील स्तर पर इसका आयोजन नही किया जाता। जिससे न्यायालय में मुकदमों का भार अत्यधिक हो गया है। आम जनता व पक्षकार लोक अदालत के माध्यम से मुकदमों को सुलह समझौते को तैयार है, लेकिन न्यायालय द्वारा बेवजह उलझा कर लंबित रखा जाता है। कांग्रेसियों ने उत्तर प्रदेश में कलेक्ट्रेट व तहसील न्यायालयो में लोक अदालत लगाने का आदेश देने की मांग की।
इस दौरान अवधेश कुमार पांडेय, सेवालाल एडवोकेट, अरुण दुबे एडवोकेट, विजय सिंह एडवोकेट, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ राजू राम, रविंद्र कुमार, राकेश सिंह रिशू , मनीष पाठक समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



