समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
जंसा थाना क्षेत्र के उत्तर रेलवे के चौखंडी स्टेशन के पश्चिमी छोर पर मंगलवार दोपहर बाद महाकाल एक्सप्रेस के सामने कूदकर एक विवाहिता ने अपनी जान दे दी। एक साथ हुए तीन मौतो से क्षेत्र में कोहराम मच गया।वही सूचना पर पहुंची जंसा पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर आगे कार्रवाई में जुटी हुई है। बताया जाता है कि उपरोक्त थाना क्षेत्र के भदया (हाथी) गांव निवासी अंगद पटेल की पुत्री मीनू 30 वर्ष की शादी बीते 7 वर्ष पूर्व जंसा के ही हरसोस गांव विकास पटेल के साथ हुई थी। जिससे दो पुत्र विपुल 4 वर्ष विप्लव 6वर्ष थे। विकास सूरत में रहकर किसी निजी कंपनी में नौकरी करता है। उसके दिमाग में यह बात कहीं से आ गया की पत्नी का संबंध किसी दूसरे पुरुष से चल रहा है। जिसको लेकर वह अक्सर मोबाइल से पत्नी को परेशान किया करता था।साथ ही भरण पोषण के लिए कोई मदद नहीं करता था साथ ही परिवार के अन्य लोग भी उसकी पत्नी को प्रताड़ित किया करते थे। वही मंगलवार की सुबह भी सास ससुर जेठान मिलकर उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिए थे।जिससे परेशान होकर वह जंसा थाने पहुंची और महिला हेल्प डेस्क पर शिकायत किया लेकिन पुलिस कार्यवाही की बात कर उसे घर वापस भेज दिया। वहीं घर पहुंचने पर परिजन उसके कमरे पर ताला लगाकर उसे घर में नहीं घुसने दिए इसकी सूचना जब वह अपने पति विकास को दी तो वह भी मदद करने से इनकार कर दिया। इस बीच सूचना पर मायके के लोग जब वहां पहुंचे तो आरोप है कि ससुराल वाले गाली देकर भगा दिए जिसके चलते मजबूरन विवाहिता ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। और अपने दोनों बच्चों के साथ ट्रेन के सामने कूद कर जाने दे दी। इस मामले में पुलिस मृतका के भाई कमलेश की तहरीर पर सास सुदामा ससुर लोदी जेठान रेशमा पति विकास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही में पुलिस जुटी हुई है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



