समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश
पटना/ बिहटा थाना क्षेत्र के रामजानकी मंदिर के पास एक मकान में रह रही शादीशुदा महिला ने आत्महत्या कर ली। मृतक महिला की पहचान सन्नी कुमार की पत्नी दिव्या भारती के रूप में हुई है। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँच एफएसएल टीम के साथ साक्ष्य एकत्रित कर मामले की छान बिन में जुट गई है। इधर घटना के बाद मृतक महिला के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक महिला का दो साल की एक बेटी भी है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि मृतक महिला दिव्या भारती तीन साल पहले सन्नी कुमार के साथ प्रेम विवाह किया था। मृतक महिला सन्नी कुमार के बहन की ननद लगती थी। इधर दिव्या भारती के पिता अशोक साव ने बताया कि तीन साल पहले मेरी बेटी को घर से भागकर शादी किया था। उस समय लगभग 10 लाख गहने और रुपए भी ले गई थी। लेकिन बाद में दोनों परिवार के सहमति से बिहटा के एक होटल में शादी संपन्न हुआ था। हमलोग हावड़ा बंगाल में रहते है लेकिन पैतृक गांव बिहारशरीफ है। सुबह में मेरी बेटी दिव्या भारती अपनी मां से बात की थी। बोलती थी पति और सास ससुर आए दिन मारते है और पैसे की मांग करते है। लेकिन रात को सूचन मिली कि मेरी बेटी ने आत्महत्या कर लिया है। जिसके बाद हम लोग रात में ही ट्रेन से बिहटा पहुंचे तो देखा कि बॉडी रूम में बेड पर पड़ा हुआ है। जिसके बाद हम लोगो ने पुलिस को सूचना दिया। फिलहाल घटना के बाद से पति और उसके ससुर फरार है। वही इस मामले में बिहटा थानाध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय ने बताया कि घटना की जानकारी मिली की बिहटा बाजार के रामजानकी मंदिर के पास एक मकान में शादीशुदा महिला ने आत्महत्या कर लिया है।सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस घटना में मृतक महिला के पिता अशोक साव के द्वारा लिखित शिकायत देते हुए पति और ससुर पर आरोप लगाया गया है.घटना के बाद से मृतक के पति और ससुर फरार है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



