समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश
पटना/ जिले के पालीगंज प्रखंड के नगर पंचायत वार्ड नंबर 8 डीहपाली गांव स्थित खलिहान में सोमवार की सुबह अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने खलिहान में बनाये गए कई गांज को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेज थी कि ग्रामीणों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। आग की लपटें उठते देख ग्रामीणों ने शोर मचाकर लोगों को बाहर निकाला डायल 112 और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी।
फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक 20 बिगहा की खेती के पशुओं के चारे के लिए रखे गए धान के पुआल के 4 गांज जलकर खाक हो चुका था। इस अगलगी में किसान जसोमति देवी, संजय यादव, सुमन कुमार और संजोगी यादव को काफी नुकसान हुई है। वही आग लगने का कारण स्पष्ट नही हो पाया है। लेकिन पीड़ितों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



