google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आगामी चैत्र नवरात्र को लेकर जय मां काली सेवा समिति चोपन की हुई बैठक

समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी

चोपन/ सोनभद्र। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी चैत्र नवरात्र में होने वाले कार्यक्रम को लेकर जय मां काली सेवा समिति की बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष दिनेश पाण्डेय ने की। बैठक में सर्वप्रथम महामंत्री अभिषेक दूबे के द्वारा मंदिर के आय व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया तत्पश्चात नवरात्रि में मंदिर की सजावट, माता रानी का भोग एवं नवमी के दिन होने वाले विशाल भंडारे आदि को लेकर चर्चा की गई वहीं सर्वसम्मति से श्याम सुंदर मिश्रा को कार्यक्रम संयोजक एवं मनोज चौबे, संजय चेतन को सहसंयोजक बनाया गया।


इस दौरान हीरालाल वर्मा, सुनील सिंह, दीना सेठ, कमल किशोर सिंह, अमीत सिंह, प्रदीप अग्रवाल, लल्लू श्रीवास्तव, जितेन्द्र सिंह प्लाहा, सतनाम सिंह, शुसील पाण्डेय, अमर शर्मा, पन्ना लाल अग्रहरी, राजेश भारती, छोटू जायसवाल, बाबूलाल पाण्डेय, मनोज सिंह सोलंकी, विकास कुमार आदि मौजूद रहे|


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)