google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र: युवा शिविरार्थियों में जगाई जागरूकता की अलख

समाज जागरण/ अनिल कुमार अग्रहरि

ओबरा/ सोनभद्र। ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र द्वारा तहसील ओबरा के विभिन्न थाना क्षेत्र में पदस्थ बतौर अधिकार मित्र निगार फरजाना ने भी खैरटिया ग्राम के प्राथमिक पाठशाला खैरटिया प्रथम में राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय शिविर में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा की छात्र-छात्राएं, नोडल व कार्यक्रम अधिकारियों, प्राध्यापकों के मध्य राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान, स्थाई लोक अदालत की उपयोगिता बताई साथ ही दहेज प्रथा, लैंगिक असमानता आदि कुरीतियों के विरुद्ध जहां लोगों को जागरूक किया वहीं उनके कानूनी अधिकार की भी जानकारी देते हुए नशा और दहेज एक अभिशाप विषय पर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। अलावा इसके सरकार एवं न्यायालय द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं पर जानकारी देते हुए उन्हें विभिन्न प्रकार के हेल्पलाइन आदि के विषय में भी जानकारी दी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)