समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के सुचारू रूप से संचालन समीक्षा को लेकर 10अगस्त को 11बजे श्री मति राज राजेश्वरी बालिका इंटर कालेज बैजलपट्टी ,हरहुआ में आयोजित किया गया है।
बैठक में 15 प्रमुख बिंदुओं विद्यालयो में छात्र नामांकन ,पठन पाठन समीक्षा, स्पोर्ट्स फार स्कूल कार्यक्रम ,इंस्पायर अवार्ड योजना में छात्रों के नामांकन की स्थिति, विज्ञान प्रदर्शनी प्रचार -प्रसार ,संचारी रोग मीटिंग प्रतिभाग, कन्या सुमंगला योजना में पात्र योजनाओ के आवेदन स्थिति सहित अन्य बिंदुओं पर वार्ता की जाएगी।जिला विद्यालय निरीक्षक बैठक में प्रतिभाग करेंगे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



