google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दन्नाहार थाने पर थाना प्रभारी चंद्रपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई पीस कमेटी की बैठक।

कमलेश कुमार दैनिक समाज जागरण
मैनपुरी धन्नाहार में आज थाना प्रभारी चन्द्रपाल सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आहुत की गई।आगामी त्यौहार मोहर्रम और कान्वड़ यात्रा के मद्देनजर ये बैठक बुलाई गई।थाना प्रभारी ने कहा कि इस समय 144 धारा लगी हुई है जहां पर 20 लोग किसी कार्यक्रम में शामिल हों रहे हैं तो उसके लिए परमिशन जरूर लें। थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में किसी को अगर कोई परेशानी हों तो तुरंत मुझसे सम्पर्क करें। वहीं रिटायर तहसीलदार अहिवरण सिंह ने कहा कि बरसात का मौसम चल रहा है और नगला आंद में विजली का एक लटठा टूटा हुआ पड़ा है। उसके स्थान पर एक लकड़ी की बल्ली लगा कर तार ऊँचे कर दिये गये हैँ। जहाँ पर करेंट लगने का खतरा बना हुआ है। कई बार एस डी ओ दन्नाहार को सूचित किया गया है ।लेकिन लटठा नहीं लगाया गया तो थाना प्रभारी ने एसडीओ से बात कर लटठा लगाने के लिये कहा।इस अवसर पर उप निरीक्षक विनय कुमार उप निरीक्षक शंकर सिंह,रिटायर्ड तहसीलदार अहिवरण सिंह,इंद्रजीत चौहान,रनसिंह,महेंद्रप्रताप सिंह,अनिल चौहान,अजय कुमार आदि उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)