दैनिक समाज जागरण
बहजोई। जिलाधिकारी डॉ0 राजेन्द्र पैंसिया व पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में समस्त थाना क्षेत्रों के कावड़ यात्रा के जत्थेदारों, शिविर संचालकों, डीजे संचालकों एवं ताजियेदारों के साथ आगामी त्यौहारों श्रावण मास, कांवड यात्रा व मोहर्रम के दृष्टिगत गोष्ठी का आयोजन किया गया।
बैठक में ताजियों से जुड़ी व्यवस्थाओं एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु विस्तृत चर्चा की गई । सभी से आगामी त्यौहारों को शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाये जाने की अपील कर ताजियों की ऊंचाई, ताजिया जुलूस, रूट, समय एवं ध्वनि व्यवस्था आदि के संबंध में भी दिशा-निर्देश साझा किए गए। गोष्ठी में यह भी स्पष्ट किया गया कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दिया जाये, विवाद या सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट की स्थिति में सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान प्रशासन व पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



