google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

माँ विन्ध्यवासिनी इण्टर कॉलेज को स्थाई प्रस्वीकृति मिली।

मिंटू कुमार संवाददाता दैनिक समाज जागरण हजारीबाग सदर।
माँ विन्ध्यवासिनी इण्टर कॉलेज, मेरू, हजारीबाग को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, झारखंड सरकार के द्वारा सं-12 / प्रस्वी. 05-05/2025/1966 के द्वारा कला एवं विज्ञान संकाय में स्थाई प्रस्वीकृति प्राप्त हुई।अध्यक्ष अनुप मेहता ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दिया कि महाविद्यालय 2016 में स्थापित है। प्राचार्य राजीव रंजन, ने बताया कि यहा के विद्यार्थियों को बाहर अतिरिक्त कोंचिग की आवश्यकता नही होती है। निदेशक डा. नवीन कुमार एवं सचिव अजीत कुमार ने महाविद्यालय में होने वाली नियमित कक्षा, प्रायोगिक गतिविधियां, कला एवं संस्कृति संबधी क्रियाकलाप की जानकारी दी।
संरक्षक मनोहर मेहता एवं सरोज मेहता ने बताया की महाविद्यालय द्वारा छात्रों को ई- कल्याण सहित सभी प्रकार की सरकार द्वारा प्रदत स्कॉलरशिप उपल्बध कराता है एवं छात्र कल्याण हेतु सर्मर्पित है।
शिक्षकगण शिव प्रसाद, राजू प्रसाद, मों मुर्तुजा, कृष्ण कुमार पाठक एवं समंजन मिश्रा, लिपिक पप्पु कुमार ने प्रस्वीकृति प्राप्त होने पर हर्ष व्यक्त किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)