समाज जागरण ब्यूरो बी जी मिश्र
हरदोई। जिला जज राजकुमार सिंह की अध्यक्षता में जनपद में 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक स्वच्छता जागरूकता सप्ताह के आयोजन से संबंधित आयोजन समिति की बैठक हुई। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जनपद स्तर पर एक समिति का गठन किया गया है। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक व बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि ब्लॉक एवं जिला स्तर पैट प्रभात फेरी निकाली जाए। स्वच्छता सप्ताह के दौरान व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए। विद्यालयों में निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं तहसील विधिक सेवा समितियों द्वारा अपने कार्यालय एवं समीपवर्ती परिसर में साफ-सफाई के लिए गहन स्वच्छता कार्य भी संपादित किया जाए। जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुधाकर दुबे, पुलिस अधीक्षक केशव चन्द्र गोस्वामी व जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार आदि उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



