सांडी,हरदोई।स्थानीय कस्बे के एक इंटर कॉलेज के शिक्षक पर कक्षा 11 की छात्रा ने छेड़छाड़ करने व फोटो वायरल की धमकी देकर अकेले कमरे में बुलाने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
सांडी कस्बे के श्री देव दरबार आश्रम इंटर कॉलेज में थाना क्षेत्र के ओदरा गांव निवासी कक्षा 11 की छात्रा ने थाने पर दी गई तहरीर में कहा कि इंटर कॉलेज के अध्यापक शाहनवाज उसे अकेले कमरे में बुलाते हैं और कई बार उससे छेड़छाड़ भी कर चुके हैं।और अकेले में न मिलने पर साइंस में कम नंबर देने की धमकी देते हैं।करीब 20 दिन से बराबरअध्यापक उसके फोन नंबर परअश्लील मैसेज भेजते हैं फिलहाल छात्रा द्वारा थाने पर तहरीर देने के बाद यह मामला सुर्खियों में आ गया है।सुबह से शाम तक इस प्रकरण को लेकर थाने पर गहमा गहमी मची रही। स्कूल के शिक्षक की यह करतूत पूरे दिन चर्चा का विषय बनी रही।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



