कोयला मजदूर संघ के तत्वाधान में 75 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा गया ज्ञापन , मांगे नहीं माने जाने पर होगा उग्र आंदोलन

विजय तिवारी
बुढार। दिनांक 3.10.2025 को कोयला मजदूर सभा के केंद्रीय महामंत्री श्री नाथू लाल पांडे के निर्देशानुसार 75 सूत्रीय मांग पत्र के संदर्भ में सोहागपुर क्षेत्र में श्रमिकों की समस्याओं को लेकर मांग पत्र दिया गया । मांग पत्र में उल्लेख किया गया है कि श्रमिकों की मांग को लेकर वरिष्ठ कार्यालय से नजरअंदाज किया जा रहा है श्रमिकों की मांग कई वर्षों से लंबित पड़े आज श्रमिक पीड़ित है और प्रबंधन ध्यान देने की वजह अपने नियम कायदों से परेशान कर रहा है। इन सभी विषयों को याद दिलाने के लिए संगठन ने हड़ताल का निर्णय लिया है। हड़ताल पर निम्न अनुसार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे
.जिसमें दिनांक 17 /10 /2025 को सोहागपुर क्षेत्र के सभी खदानों, प्रतिष्ठानों के समक्ष धरना प्रदर्शन ,
.दिनांक 30.10.2025 को क्षेत्रीय मुख्यालय के सामने विशाल धरना प्रदर्शन, और.दिनांक 13 11.2025 से चक्का जाम एवं डिस्पैच रोका जाएगा ।
इसके बाद भी अगर श्रमिकों की मांग का समाधान नहीं हुआ समस्याओं का तो हड़ताल की नोटिस देकर पूर्ण हड़ताल किया जाएगा। 75 सूत्रीय मांगों को लेकर महा प्रबंधक कार्यालय में
क्षेत्रीय महाप्रबंधक के प्रतिनिधि के रूप में महाप्रबंधक मानव संसाधन श्री बलराम हेंब्रम एवं आईआर प्रभारी श्री सुरेश साहब ने आकर मांग पत्र को रिसीव किया।

महामंत्री नीरज चतुर्वेदी ने बताया कि सोहागपुर क्षेत्र के श्रमिकों की समस्याओं के प्रति सोहागपुर क्षेत्र की प्रबंधक एकदम उदासीन रवैया है जिसके कारण सभी श्रमिक परेशान हैं हमारे मांग पत्र में श्रमिकों की समस्याओं जैसे कि नए कर्मचारियों को आवास नहीं मिलना, कर्मचारियों की पदोन्नति नहीं होना ,कॉलोनी में साफ सफाई ,नाली पेयजल की व्यवस्था नहीं होना, खदान एवं कॉलोनी की सड़कों की जर्जर हालत ,स्कूल बसों का संचालन बंद कर दिया गया, साथ ही श्रमिकों के लिए आवागमन के लिए जो बसें संचालित थी वह भी बंद कर दी गई हैं ऐसी कई गंभीर समस्याएं जो कि हर श्रमिक से जुड़ी हुई है।इन्हीं समस्याओं को लेकर 75 सूत्रीय मांग पत्र दिया गया है ।
प्रबंधन यदि जल्द से जल्द इन समस्याओं का समाधान नहीं करता है तो हमारे संगठन के द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार धरना प्रदर्शन चकाजाम एवं हड़ताल किया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कोयला मजदूर संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे जिसमें प्रमुख तौर पर सोहागपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री नीरज चतुर्वेदी, अध्यक्ष राकेशकांत पांडे, जेसीसी मेंबर श्री शिव नारायण मिश्रा ,वेलफेयर बोर्ड के सदस्य मनोज द्विवेदी सुरक्षा समिति के सदस्य विनीत कुमार द्विवेदी ,अमित सिंह कार्यवाहक अध्यक्ष ,श्री हर प्रसाद पटेल उपाध्यक्ष, श्री शैलेंद्र कुमार द्विवेदी ,आईआर प्रभारी श्री बाबूलाल त्रिपाठी ,अमलाई ओ सी एम के सचिव श्री प्रभुनाथ पांडे , जीसीसी आदित्य केवट, अनूप पाठक ,खैरहा सचिव श्री अनिल जायसवाल ,रामपुर के जेसीसी सदस्य एवं सुरक्षा समिति के सदस्य ,गौरव गुरिया दामिनी के सचिव ,शिवरत्नाकर आकाश मिश्रा शारदा ओसियम, के जेसीसी श्री प्रदीप पांडे अध्यक्ष ,श्री राजेंद्र शर्मा क्षेत्रीय मुख्यालय के अध्यक्ष ,सचिव एवं पदाधिकारी सचिव दिनकर त्रिपाठी अनुज दिनेश शर्मा अंकित सोनी बुढार ग्रुप के सचिव श्री मनमोहन मिश्रा घनश्याम शर्मा धनपुरी ओसम से राहुल धोक महेश नारायण पाठक एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)