स्वच्छ भारत अभियान की पोल खोल रही व्यवस्था
पदमा, संवाददाता दैनिक समाज जागरण
पदमा-प्रखंड मुख्यालय परिसर में
शौचालय की सुविधा नहीं होने या उसकी दयनीय स्थिति को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर चिंता जताई है। इसी मुद्दे को लेकर पूर्व प्रत्याशी बरही विधानसभा, पुरुषोत्तम कुमार पाण्डेय ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन सौंपा है।
श्री पाण्डेय ने बताया कि मुख्यालय परिसर में उपलब्ध शौचालय पानी के अभाव में लंबे समय से बेकार पड़ा है। परिणामस्वरूप वहां गंदगी फैली हुई है और कार्यालय आने-जाने वाले लोग, विशेषकर महिलाएं एवं युवतियां, खुले में शौच जाने को मजबूर हैं। यह स्थिति न केवल स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां उड़ाती है बल्कि प्रखंड में आने वाले लोगों को शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रखंड में लगभग 70 प्रतिशत महिला जनप्रतिनिधि हैं, जिनका आए दिन कार्यालय में आना-जाना होता है। ऐसे में शौचालय सुविधा का अभाव उनके लिए भी गंभीर समस्या बन गया है।
श्री पाण्डेय ने प्रशासन से मांग की है कि दो माह के भीतर शौचालय की व्यवस्था पानी आपूर्ति सहित सुनिश्चित की जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो जनहित में कठोर कदम उठाए जाएंगे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



