दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 15 अक्तूबर 2024 नबीनगर प्रखंड के चंद्रगढ पंचायत के चंद्रगढ ग्राम मे बीते देर रात्रि को एक डेढ़ वर्षीय बच्ची आकृति कुमारी पिता मितेंद्र राम की जहरीला क्रैत सर्प के काटने से मौत हो गई।उम्र डेढ़ वर्ष है। मिली जानकारी के अनुसार रात्रि लगभग डेढ़ बजे सोए हुए अवस्था में क्रैत सर्प छत दीवार से बच्ची के ऊपर गिर गया जिसे काटकर साथ में सोई हुई मां के ऊपर हाथ पर रेंगते हुए चलने लगा जिसके सरसराहट से बच्ची की मां की नींद खुली और झट से सर्प को फेकी जो इट के दीवार के छिद्र में घुस गया हालांकि सर्प को फिर मार दिया गया। बाद में बच्ची रात्रि से ही रोने चिलाने लगी पर परिवार वालो को विश्वास नहीं हुआ की बच्ची को सर्प काट दी है?बच्ची को जब धीरे धीरे जहर शरीर में फैलने लगा तब लोगों ने समझा की बच्ची को सर्प काट दिया है। तत्कालीन इलाज के लिए बच्ची को सदर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मगध मेडिकल हॉस्पिटल गया रेफर कर दिया लेकिन बच्ची ने रास्ते में ही दम तोड़ दी ।इधर बच्ची के मौत से परिवार को रो रो कर हालत बिगड़ा है। मौके पर जिला पार्षद हरि राम एवं अन्य लोग पीड़ित परिवार से मिलकर इस दुख की घड़ी में हिम्मत,धैर्य ,साहस रखने की कामना किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



