google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अपने स्वभाव की योग्यता के अनुसार कर्म में लगा हुआ मनुष्य परमसिद्धि को प्राप्त होता है: यथार्थ गीता

  • स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज द्वारा रचित गीता भाष्य यथार्थ गीता पर हुई परिचर्चा
  • हंसवाहिनी इंटर कालेज कसयां में हुआ आयोजन

समाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी

सोनभद्र। केकराही क्षेत्र के हंसवाहिनी इंटर कालेज में गुरुवार को परमहंस स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज द्वारा रचित गीता भाष्य यथार्थ गीता पर परिचर्चा हुई। चर्चा में गीता की पंक्तियों को उद्धृत करते हुए कहा गया कि अपने अपने स्वभाव में पायी जाने वाली योग्यता के अनुसार कर्म में लगा हुआ मनुष्य भगवत्प्राप्तिरुपी परमसिद्धि को प्राप्त होता है। यह कर्म शास्त्र विधि से निर्धारित किया हुआ कर्म है। जिस परमात्मा से यावन्मात्र जीव- जगत की प्राप्ति हुई है, जिससे यह संपूर्ण जगत व्याप्त है, उस परमेश्वर को स्वकर्मणा – अपने स्वभाव से उत्पन्न कर्म करने की क्षमता के अनुसार अर्चन- पूजन करके मानव परमसिद्धि को प्राप्त होता है जिसके बाद कुछ भी पाना शेष नहीं रहता।


गीता जयंती समारोह समिति सोनभद्र के सदस्य व कालेज के प्रधानाचार्य उमाकांत मिश्र ने गीता की पंक्तियों का उल्लेख करते हुए कहा कि पूजा एक परमात्मा का ही करना चाहिए। श्रेयान्स्वधर्मो विगुण: परधर्मात्स्वनुष्ठितात् । अच्छी प्रकार अनुष्ठान किए हुए दूसरे के धर्म से गुणरहित भी स्वधर्म परमकल्याणकारी है। स्वभाव से निर्धारित किया हुआ कर्म करता हुआ मनुष्य पाप अर्थात आवागमन को प्राप्त नहीं होता।
राजेन्द्र पांडेय ने कहा कि स्वभाव से उत्पन्न सहज कर्म को नहीं त्यागना चाहिए। साधना का आरंभ अल्पज्ञ श्रेणी से ही होता है। क्रमशः उन्नति होते-होते एक परमात्मा की ओर बढ़ने का विधान है।


अरुण पति तिवारी ने गीता पढ़ते हुए कहा कि गीता बाहर समाज में, मनुष्यों में बंटवारा नहीं करती।
इस अवसर पर ऋषिकेश लाल, सुरेश यादव, चंद्रकांत मिश्र, संतोष कुमार, सतीश कुमार, कमलेश मौर्य, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)