पुलिस अधीक्षक ने सौंपी जिम्मेदारी, कानून-व्यवस्था संभालेंगे नए कोतवाल
दुद्धी/ सोनभद्र। दुद्धी कोतवाली को नया प्रभारी निरीक्षक मिल गया है। मिर्जापुर जनपद से स्थानांतरित होकर आए अमित कुमार मिश्रा को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने कोतवाली दुद्धी की कमान सौंपी है। उनके कार्यभार संभालने के साथ ही क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग की जिम्मेदारी अब उनके हाथों में होगी।
गौरतलब है कि दुद्धी कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक के पद पर तैनात रहे विश्वनाथ प्रताप सिंह का चुनावी दृष्टिकोण से मिर्जापुर जनपद में स्थानांतरण कर दिया गया था। उनके स्थानांतरण के बाद दुद्धी कोतवाली में नए प्रभारी निरीक्षक की तैनाती की आवश्यकता थी। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने अमित कुमार मिश्रा को कोतवाली दुद्धी का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया है।
अमित कुमार मिश्रा के समक्ष अब क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण तथा आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास कायम रखने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।
उनकी तैनाती से क्षेत्रवासियों को बेहतर पुलिस व्यवस्था और प्रभावी कानून-व्यवस्था की उम्मीद है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



