समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश
पटना/ जिले के गौरीचक थाना क्षेत्र अंतर्गत हंडेर गांव में एक व्यक्ति को रविवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक की पहचान रामानंद सिंह के पुत्र अंजनी सिंह (45 वर्ष) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि अंजनी सिंह अपने किसी चाचा के साढ़ू के श्राद्ध भोज कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। बहुआरा और कंडाप पंचायत के बीच रास्ते में बाइक से लौटने के क्रम में अपराधियों ने उन्हें नजदीक से गोली मार दी। गोली उनकी गर्दन में लगी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण वहां पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। गौरीचक थानाध्यक्ष अरुण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। बताया जाता है कि अंजनी सिंह शादीशुदा थे, लेकिन वह अपनी पत्नी से अलग रहते थे। हत्या की इस घटना को लेकर हंडेर और आसपास के गांवों में तनाव का माहौल है। पुलिस ग्रामीणों को समझाने-बुझाने में जुतीहै और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गौरीचक थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



