google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आगामी त्यौहार मोहर्रम के दृष्टिगत थाना घोरावल पर मुस्लिम धर्मगुरुओं/ गणमान्य व्यक्तियों के साथ की गयी पीस कमेटी की बैठक

शांति व सद्भाव बनाए रखने की, की गयी अपील

समाज जागरण

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में आगामी त्यौहार मोहर्रम पर शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत आज दिनांक 23.06.2025 को क्षेत्राधिकारी घोरावल श्री राहुल पाण्डेय के द्वारा थाना घोरावल पर पीस कमेटी की गोष्ठी आयोजित की गयी । इस दौरान गोष्ठी में उपस्थित मुस्लिम धर्मगुरु व अन्य मुस्लिम सम्भ्रान्त व्यक्तियों से वार्ता कर आगामी त्यौहार मोहर्रम को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गयी, साथ ही सभी से अपील की गयी कि अराजक तत्वों के सम्बंध में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें। इसके अतिरिक्त बैठक में उपस्थित अधिकारी/ कर्मचारीगण को भी थाना क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखते हुए आगामी त्यौहार को सकुशल व शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)