रोते बिलखते परिजन
समाज जागरण सत्येंद्र चौरसिया
पलामू (झारखंड)नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के करकट्टा पंचायत के सलैया गाँव मे एक गर्भवती महिला के निजि अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई .जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के करकट्टा पंचयात के सलैया गाँव निवाशी रामजी मिस्त्री के 35 वर्षीय पत्नी संगीता देवी के रूप में किया गया है। जानकारी के अनुसार मृतक के ससुर दसरथ मिस्त्री ने बताय की मृतक संगीता सात माह की गर्भावस्था में थी जिसकी अचानक हल्का-हल्का रक्तस्राव होरहा था की हमलोगों ने नौडीहा बाजार के डॉ अनुज के निजी अस्पताल ले गए जहाँ डॉक्टर के छोटा भाई बद्री नारायण यादव ने तीन दिन से भर्ती कर इलाज कर रहे थे और उन्होंने कहा कि इनका ब्लड की कमी है फिर हमसे ₹7000 मांगे और एक बोतल ब्लड भी उन्होंने लाकर चढ़ाये. इसके बाद स्थिति बिगड़ गया तो डॉक्टर ने अपना निजी गाड़ी से अनुमंडलीय अस्पताल छतरपुर भेज दिया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.मृतक संगीता देवी के पहले से छः बच्चों है तीन लड़की और तीन लड़का है.जानकारी के अनुसार डॉक्टर अनुज कुमार की मौत पूर्व में ही होगई है लेकिन उन्ही के नाम पर डॉक्टर के छोटा भाई बद्री नारायण यादव ने संचालित करता है.बताते चले की नौडीहा बाजार मे कई ऐसे झोला छाप डॉक्टरों ने निजी अस्पताल खोलकर बैठे हैं जहां ग्रामीणों ने इस तरह की घटना के शिकार होते जा रहे हैं



