google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

राज्य सम्पोषित +2 उच्च विद्यालय पाण्डेयपुरा में मिशन चंद्रयान-3 पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कक्षा 11वीं के बच्चों को किया गया विनर घोषित।

दैनिक समाज जागरण,आशुतोष कुमार तिवारी ब्यूरो चीफ

चतरा (झारखंड) 02 नवंबर 2023:- जिले के हंटरगंज प्रखंड के राज्य संपोषित +2 उच्च विद्यालय पाण्डेयपुरा में विभागीय आदेश के अनुरूप विभिन्न टॉपिक जैसे- फिट इंडिया,उर्जा संरक्षण,खादी महोत्सव और मिशन चन्द्रयान-3 पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन बीते 31अक्टूबर को किया गया।इस क्विज प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं,10वीं ,11वीं एवं 12वीं के बच्चों को चार ग्रुप में बांट कर हॉट शीट पर अपने- अपने क्लास का प्रतिनिधि के रूप में बैठाया गया। इस क्विज प्रतियोगिता का विनर कक्षा 11वीं को घोषित किया गया। इस प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री जयन्त कुमार , शिक्षक श्री मुकेश कु०प्रजापति, श्री इंद्रेश कु०मिश्रा,सत्यम राज साहा, निरंजन कु० महतो, उषा मेहता, कंचन कुमारी,श्री अवधेश कु०सिंह मो०फरहान,विवेक कु०सिंह शंकर कुमार(लिपिक) का योगदान सराहनीय रहा। उक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री जयन्त कुमार का कहना है कि विद्यालय में प्रत्येक महीने इस तरह का क्विज प्रतियोगिता का आयोजन होता रहेगा। जिससे बच्चों में कॉम्पटीशन की भावना जागृत होगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)