google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

समाहरणालय में प्रधान सचिव की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
शनिवार को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव की अध्यक्षता में महानंदा सभागार, समाहरणालय, किशनगंज में राजस्व संबंधी समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में चल रहे राजस्व कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। प्रधान सचिव ने भूमि सर्वेक्षण, दाखिल-खारिज, परिमार्जन, ऑनलाइन सेवाओं, लंबित मामलों के निष्पादन एवं राजस्व वसूली की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने तथा आम जनता को समयबद्ध एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बैठक में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, राजस्व कर्मी एवं अंचल स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रधान सचिव ने कार्यों में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)