google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गजना धाम में दिव्य एवं भव्य सूर्य मंदिर निर्माण को लेकर किया समीक्षा बैठक

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर प्रखंड के बिहार और झारखंड के सीमा पर स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ गजना धाम परिसर में बन रहे सूर्य मंदिर निर्माण को लेकर गजना धाम मे महंत अवध बिहारी दास की अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया गया।बैठक का संचालन न्यास समिति के सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी द्वारा किया गया।बैठक में बतौर मुख्य अतिथि अशोक सिंह पंचदेव धाम के संस्थापक, शशि पासवान हुसैनाबाद झारखंड के नगर अध्यक्ष और शंभू पांडेय शामिल हुये। वहीं बैठक मे समिति के सचिव सिधेश्वर विद्यार्थी एवं मीडिया प्रभारी अरविन्द पासवान ने अभी तक हुये सूर्य मन्दिर निर्माण कार्य से सभी अतिथियों को अवगत कराया गया साथ ही एक प्रस्ताव लाया गया कि नबीनगर एवं हुसैनाबाद प्रखंड के सभी प्रतिनिधि को मंदिर निर्माण से संबंधित समिति मे शामिल किया जाये जिसे सर्व सहमति से पारित किया गया। सभी अतिथियों ने अपने अपने विचार रखे साथ ही अपने बहुमुल्य सुझाव दिये।बैठक में सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर मे भव्य एवं दिव्य सूर्य मन्दिर निर्माण करने के बात कही साथ ही सभी लोगो ने तन,मन और धन से सहयोग करने की बात कही।। मौके पर ई.अरुण सिंह, भृगु सिंह, क्रमदेव पांडेय, संतोष गर्ग, दूधेश्वर् मेहता, अभय सिंह, अशोक सिंह,अमोद चंद्रवंशी मुखिया, दिलीप यादव पैक्स अध्यक्ष, अशोक यादव मुखिया, अमेन्द्र ठाकुर, लखन यादव मुखिया, राम प्रवेश सिंह, गुड्डू सिंह, विम्लेश पैक्स अध्यक्ष, कृष्णा वैध, अनिल सिंह, सरवन राम मुखिया, राजीव सिंह पूर्व मुखिया ,अरुंण मेहता, अरुण सिंह, मिथलेश चंद्रवंशी, गोविंद ठाकुर, विध्यांचल सिंह,शिवलोक सिंह सहित सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद् , जनप्रतिनिधि एवं सम्मानित जनता गण्य मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)