google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जिले में फैला कबाड़ियों का मायाजाल एक गिरफ्तार

बिजली विभाग सहित अन्य विभागों के सामानों कर रहे खरीद

पुलिस ने एक पिकअप के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

सदर संवाददाता अल्ताफ़ कादरी।
दैनिक समाज जागरण

सोनभद्र। थाना राबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा 8 प्लास्टिक की बड़ी बोरियों में विद्युत सामग्री (प्लास्टिक कोटेड तार /बिना कोटेड तार व कलेम्प नट बोल्ट आदि) व एक पिकप वाहन के साथ 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर डॉ चारू द्विवेदी के पर्यवेक्षण में चोरी की घटनाओ पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस के प्रयास से 24.02 को चोरी करने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगणो को न्यायालय भेजा गया।
सामान के साथ गिरफ्तार अभियुक्त. रिजवान हासमी उर्फ भोला पुत्र स्व० अजीम हासमी नि० बभनौली पर हुई करवाई वही गिरफ्तार एवं बरामदगी करने वाली टीम में उ0नि0 कुँवर सिंह चौकी प्रभारी कस्बा, शिवाजी, राजेश कुमार मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)