समाज जागरण,कौशल किशोर प्रखंड़ संवाददात्ता,विश्रामपुर
पलामू (झारखंड) 13 फरवरी 2023 :- स्व• रामवृक्ष मिश्रा मेमोरोयल ट्रस्ट द्वारा विचार गोष्ठी एवं मिलन समारोह का आयोजन किया गया.गोष्ठी सह मिलन समारोह का आयोजन विश्रामपुर प्रखंड के गुरी स्थित प्रकाश पुस्तकालय परिसर में किया गया था.समारोह का उद्घाटन मुखिया संघ के अध्यक्ष सह तोलरा पंचायत के मुखिया रोहित तिवारी,कांग्रेस के वरीय जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार चौबे,डॉ डी पी शुक्ला व राजीव रंजन पाठक ने संयुक्त रूप से दिप प्रज्ज्वलित कर किया.इसके बाद गोष्ठी कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने अपने-अपने विचारों को रखा.साथ ही ट्रस्ट द्वारा सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया.मौके पर शरद प्रसाद पांडेय,नागेंद्र नाथ चौबे,कमलापति बैठा,राजेंद्र सिंह,विजय राम,श्रीकांत निश्रा,नवल किशोर तिवारी,सुमित कुमार चौबे,नरसिंग चौबे,कर्मदेव यादव,रामप्रवेश मिश्रा सहित कई लोग मौजूद थे.
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



