google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पुण्यश्लोका रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में संगोष्ठी का किया गया आयोजन

ब्यूरो चीफ़ विजय कुमार अग्रहरी/ दैनिक समाज जागरण।

सोनभद्र। चोपन ब्लॉक सभागार में पुण्यश्लोका रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में भाजपा के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा तथा वरिष्ठ अतिथि पिछड़ा वर्ग सदस्य सत्येंद्र कुमार बारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत विधानसभा ओबरा सम्मेलन का आयोजन किया गया। बुधवार को वाराणसी शक्ति नगर मार्ग स्थित चोपन ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के नरेंद्र कुशवाहा ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवनदर्शन पर प्रकाश डालते हुए समाज के लिए किए गए उनके कार्यो की सराहना की। उन्होंने महिलाओं को माता होल्कर के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। वरिष्ठ अतिथि पिछड़ा वर्ग सदस्य सत्येंद्र कुमार बारी ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाते हुए कई धार्मिक स्थलों का निर्माण कराया। उनका जीवन समाज के लिए आदर्श है। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में योगी आदित्यनाथ नेतृत्व की सरकार भी महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
आज भारत की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने महिलाओं के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन विकास चौबे ने किया तो वहीं प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम सभा के वार्ड सदस्य जिला पंचायत सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक उमेश पटेल जिला पंचायत प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह नागेश्वर गौड़ राहुल सिंह सोनू सिंह हिमांशु प्रियदर्शी संतोष जायसवाल दिलीप जायसवाल धर्मेंद्र जायसवाल महिला मोर्चा अध्यक्ष शबनम मिश्रा धर्मशिला हेमलता अनिल पाठक विनोद तिवारी मंडल अध्यक्ष भगवान दास केसरी की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)