google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दो बाइक की टक्कर में एक की मौत दो घायल

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर थाना क्षेत्र के भुसौली गांव के समीप दो बाईकों की टक्कर में एक की मौत हो गई जबकि दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार पिपरा पंचायत के सिमरी गांव निवासी अरुण सिंह के 25 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार की बाइक दुर्घटना में मौत है गई वही दो अन्य लोगों की घायल होने की सूचना है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के भुसौली गांव के चौराहे के समीप दो बाईकों की टक्कर हो गई जिसमें सिमरी गांव के गोलू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया वही दो अन्य रतन कर्मा गांव निवासी अंशु कुमार और रिशु कुमार घायल हो गए सभी घायलों को रेफरल अस्पताल नबीनगर लाया गया जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया गया जहां चिकित्सक द्वारा गोलू कुमार को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं पोस्टमार्टम कराकर गोलू की शव को परिजन को सौप दिया गया।वहीं इस हादसे से परिजनों के बीच कोहराम मच गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)