google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बिलासपुर में 2 दिसंबर से शुरू होगा ‘नए दृष्टिकोण वाला’ छह दिवसीय स्वास्थ्य शिविर

शहरभर में लग रहे डेमो शिविरों से बढ़ी उत्सुकता; दो हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पंजीयन
सुबह–शाम पुलिस ग्राउंड में होंगे विशेष सत्र

सुनील चिंचोलकर
बिलासपुर, छत्तीसगढ़। देश-विदेश में लाखों लोगों को लाभान्वित कर चुके सन टू ह्यूमन फाउंडेशन, इंदौर के पूज्य संत परम आलय जी का ‘नए दृष्टिकोण वाला’ छह दिवसीय मेगा शिविर आगामी 2 से 7 दिसंबर तक सिविल लाइन स्थित पुलिस ग्राउंड में आयोजित होगा। प्रतिदिन सुबह 6:30 से 8:30 बजे तक चलने वाले इस शिविर में सम्यक आहार, सम्यक व्यायाम और सम्यक ध्यान के मूल सूत्रों को व्यावहारिक रूप में समझाया जाएगा।

शिविर आयोजकों के अनुसार इन सूत्रों को जीवन में उतारने से न सिर्फ शारीरिक व्याधियों में सुधार होता है, बल्कि मन एवं चेतना में आने वाले सकारात्मक बदलाव से जीवन की दिशा भी प्रशस्त होती है। शिविर में शरीर, मन और चेतना तीनों स्तरों पर एक साथ काम किया जाएगा, जिससे सुप्त शक्तियों का जागरण संभव होता है।

आयोजकों ने बताया कि छोटे-छोटे प्रयोगों और सूत्रों के माध्यम से यह समझाया जाएगा कि डायबिटीज, बीपी, थायराइड, अस्थमा, अर्थराइटिस, माइग्रेन, हृदय रोग, डिप्रेशन जैसी समस्याओं को किस प्रकार नियंत्रित किया जा सकता है। बढ़ा हुआ वजन भी डबल डाइट लेने के बावजूद सहज रूप से कम किया जा सकता है।

आयोजकों ने बताया कि शिविर के पहले तीन दिन भौतिक शरीर की शक्तियों के जागरण पर केंद्रित रहेंगे, जबकि अगले तीन दिन पूज्य परम आलय जी के मार्गदर्शन में मस्तिष्क, मन और अवचेतन चेतना की शक्तियों को सक्रिय करने पर विशेष अभ्यास कराए जाएंगे।

शाम के विशेष सत्र भी रहेंगे आकर्षण का केंद्र

2, 3 और 4 दिसंबर को शाम 6:30 से 8:30 बजे पुलिस ग्राउंड (मसानगंज) में विशेष सत्र होंगे, जिनमें परम आलय जी साधकों की जिज्ञासाओं का समाधान करेंगे। बिलासपुर शहर में अब तक कई डेमो शिविर आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें हजारों लोगों ने सहभागिता की है। अब तक दो हजार से अधिक लोग शिविर के लिए पंजीयन करा चुके हैं।

बीस आइटम वाला ऊर्जावान नाश्ता रहेगा निःशुल्क

सभी प्रतिभागियों को प्रतिदिन 15 से 20 आइटम का ऊर्जावान, ‘अदृश्य शक्तियों को जागृत करने वाला’ नाश्ता निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। लगभग 10 हजार साधकों की भागीदारी का अनुमान है। शिविर पूर्णतया निःशुल्क है, परंतु पंजीयन और एंट्री कार्ड अनिवार्य रखा गया है।

मार्गदर्शक मंडल

तोखन साहू (मंत्री, भारत सरकार), धरम कौशिक (विधायक, बिल्हा), अरुण साव उपमुख्यमंत्री, विधायक अमर अग्रवाल,धरमजीत सिंह ठाकुर विधायक, विधायक सुशांत शुक्ला,
, अटल श्रीवास्तव विधायक, महापौर पूजा विधानी, पायल लाठ, संस्थापिका, पायल एक नया सवेरा वेलफेयर फाउंडेशन, कमीशनर सुनील जैन, कलेक्टर संजय अग्रवाल ,आईजी संजीव शुक्ला, एसएसपी रजनीश सिंह, जोनल एसपी दीपमाला कश्यप।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)