google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गतका खेल में दिखी जोश जुनून,महाविद्यालय ने मेधावी छात्राओं का किया सम्मान

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
जे0.पी0 महिला महाविद्यालय अटेसुआ, मुर्दहा बाजार वाराणसी में पासआउट बी.ए.एवं बी.एससी में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाली छात्राओं को मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल एस.के यादव , एन एसडी.टाइम न्यूज़ के मीडिया संयोजक चंद्रभान सिंह तूफानी, फौजी रामप्रवेश यादव ने पुष्पहार व मेडल देकर विजेता खिलाड़ियों का सम्मानित किया।
बी.ए. प्रथम में आंचल यादव, द्वितीय खुशी सिंह ,तृतीय नेहा पटेल। बी.एससी में प्रथम मीनू पटेल द्वितीय रोशनी पटेल , तृतीय स्थान अफरोजखानम ने प्राप्त किया।
अतिथियों के सम्मान में गतका खेल का भी आयोजन किया गया जिसमें बालक एवं बालिकाओं द्वारा गतका खेल का प्रदर्शन किया। गतका खेल के मुख्य कोच, प्रदेश चयन कर्ता राम सजीवन सिंह के द्वारा बच्चियों को प्रशिक्षण दिया गया ।
महाविद्यालय परिवार की तरफ से प्रबंधक महेंद्र प्रसाद, वीरेंद्र प्रसाद, शैलेंद्र प्रसाद, डॉ.अमित ,सतेंद्र, प्राचार्य डॉ. मनीष कुमार भारद्वाज ,राम प्रकाश गुप्ता, दिनेश यादव सुनीता सिंह मौर्य,संध्या विश्वकर्मा, बिंदु वर्मा ,अरुण कुमार ,अर्चना पटेल, नीलम सिंह,नेहा पटेल, लालजी मामा के द्वारा मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल एस . के यादव , यन. एस.डी .टाइम न्यूज़ के मीडिया संयोजक चंद्रभान सिंह तूफानी का अंगवस्त्र,मोमेंटो देकर सम्मान किया ।
कार्यक्रम का संचालन इंद्रजीत पटेल ‘मास्टर साहब’ द्वारा किया गया। बच्चे सम्मान पत्र पाकर खुश हुए अभिभावकों में भी खुशी रही।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)