दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 29 सितंबर 2024 नबीनगर थाना पुलिस ने पूर्व के शराब मामले मे एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीएसआई रौशन कुमार एवम सशस्त्र बल ने गुप्त सूचना पर प्राथमिक अभियुक्त नबीनगर थाना क्षेत्र के महुअरी गांव निवासी रामाशीष चौहान उम्र 55 वर्ष पिता स्व डोमन चौहान को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है।थानाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि अभियुक्त चोरी छिपे शराब का कारोबार करता था जिसपर नबीनगर थाना मे थाना कांड संख्या 47/23 के तहत प्राथमिकी दर्ज था।गुप्त सूचना पर उसे उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



