google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत समाजसेवी ने भेंट किया पौधा

बिकास राय
ब्यूरो चीफ गाजीपुर
दैनिक समाज जागरण

गाजीपुर जनपद के बाराचंवर ब्लाक क्षेत्र के उतरांव निवासी प्रमुख समाजसेवी मनन जी वर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी जी के एक पेड़ मां के नाम अभियान को आत्मसात करते हुए अपनी माता जी की पुण्यतिथि के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम के तहत करीमुद्दीनपुर प्रभारी निरीक्षक राजनरायन जी को उन्नत किस्म के आम के पौधे भेंट किये। थाना प्रभारी राजनरायन ने मनन वर्मा के इस कार्य की सराहना की।इस अवसर पर भाजपा नेता मनोज सिंह भी उपस्थित रहे। समाजसेवी मनन वर्मा के द्वारा अपनी मां के पुण्यतिथि पर पौधारोपण के कार्यक्रम में क्षेत्र के लोग भी शामिल होते हैं। थानाप्रभारी राजनरायन ने भी इस कार्य की सराहना की और लोगों से भी इसी तरह से पौधारोपण करने की अपील की।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)